Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

शराब के शौकीनों को जोर का झटका

  • कृषि सेस लगाने से शराब के साथ पेट्रोल और डीजल पर भी पड़ेगा फर्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शराब के शौकीनों को कृषि सेस लगाकर जोर का झटका दिया गया है। इसमें शराब पीने वालों को विदेशी शराब खरीदने के लिये ज्यादा पैसे देने होंगे। शराब की कीमतें मंगलवार से बढ़ने जा रही है। वहीं वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर भले ही कृषि सेस लगाने की बात करते हुए इससे दाम न बढ़ने की बात की हो, लेकिन आयल कंपनियां खुद ही रोज दाम बढ़ा रही है। इसी तरह सोना चांदी कहने को सस्ता करने का दावा किया गया है, लेकिन कृषि सेस ने इसमें भी सेंध लगा दी है।

ठेकों पर सुबह से लेकर रात तक भीड़ लग रही है और कोरोना काल से लेकर अब तक शराब खूब बिकी। वित्त मंत्री ने शराब पीने के शौकीनों के मूड को देखते हुए विदेशी शराब पर कृषि सेस लगा दिया है। विदेशी शराब पर सरकार ने 100 फीसद सेस लगा दिया है।

इसे लगने के बाद शराब की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी। सरकार ने घोषणा की है कि नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस कल से ही लागू हो जाएगा। इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा, क्योंकि बजट में अल्कोहलिक बेवरेज पर 100 % एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है। शराब पर 100 % सेस बढ़ने के बाद शराब की कीमतों में इजाफा होना तय है। अलग-अलग राज्यों में शराब की कीमतों अलग है।

शराब को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में शराब की कीमतों में लगने वाले टैक्स की दर से हिसाब से कीमतों में इजाफा होगा। शराब शराब की बढ़ी हुई दरें दो फरवरी से लागू होंगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और इजाफा होने जा रहा है। आम बजट में डीजल पर चार और पेट्रोल पर ढाई रुपये का कृषि सेस लगाया गया। हालांकि, सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि ये सेस कंपनियों को देना होगा और आम लोगों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

आयल कंपनियों पर सरकार के दावों का असर नहीं पड़ता है और कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ाएंगी। रोज 20-25 प्रति लीटर बढ़ाकर वो अपना हिसाब पूरा कर लेंगी। बजट में महिलाओं के आभूषणों को बनाने के शौक को ध्यान में रखा गया है। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर उत्पाद शुल्क दरों में कटौती कर दी है। अब इसे 12.5 प्रतिशत से घटाकर 7.5 % कर दिया गया है।

हालांकि सरकार ने इसके साथ सोने और चांदी पर 2.5 % का कृषि सेस लगा दिया है। इससे तत्काल आधार पर सोने-चांदी की कीमतों के साथ रत्नों के दाम भी बढ़ने की संभावना बन गई है। सराफ सर्वेश सराफ का कहना है कि कृषि सेस लगाने से आने वाले समय में सोने और चांदी के दामों में वृद्धि होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img