जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। इसे सभी विपक्षी नेता अपना समर्थन दे चुके हैं। वहीं समय-समय पर कुछ नेता किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए इसमें शामिल होते रहते हैं। इसी कड़ी में शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत मंगलवार दोपहर को एक बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।
किसान आंदोलन झिंदाबाद!
will visit protesting farmers at Gazipur today at 1 pm..
जय जवान
जय किसान!— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 2, 2021
संजय राउत ने कहा, ‘किसान आंदोलन जिंदाबाद। मैं आज आंदोलनरत किसानों से मिलने के लिए दोपहर एक बजे गाजीपुर जाऊंगा। जय जवान, जय किसान।’ बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने संबोधित किया था। वहीं शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने यहां अपना प्रतिनिधि भेजा था।

