Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

छल फरेब कर महिला के खाते से 98 हजार उड़ाए

  • पीड़ित महिला ने सीओ को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: तहसील के ग्राम आजमपुर मौहम्मद अली उर्फ खानपुर निवासी एक महिला के पड़ौस में रहने वाले युवक ने छल फरेब करते हुए महिला व उसके पति को झांसा देकर महिला के खाते से 98 हजार की नकदी उड़ा ली। पीड़ित महिला व उसके पति ने सीओ नजीबाबाद को तहरीर देकर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। सीओ नजीबाबाद ने एसएचओ किरतपुर को तत्काल कार्रवाई कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।

ग्राम आजमपुर मौहम्मद अली उर्फ खानपुर पोस्ट गजरौला पाईमार निवासी प्रियंका का पति राजन सिंह गांव में ही जनसेवा केन्द्र का संचालन करता है। पीड़िता प्रियंका का पति राजन अपनी पत्नी प्रियंका के खाते से भी आवश्यकता पड़ने पर जनसेवा केन्द्र के लेनदेन करता रहता था।

आरोप है कि 31 जनवरी 2021 को गांव के ही पड़ौस का रहने वाला नितिन उसके पति राजन के पास आया और जनसेवा केन्द्र में कुछ धनराशि ट्रांसफर कराने की बात कहते हुए छल फरेब से उसकी पत्नी प्रियंका से गुगल पे एकाउंट नम्बर पूछ लिया। इसके बाद एक एक मिनट अतंराल के बाद उसके बैंक खाते से 49-49 हजार की धनराशि दो अलग अलग खातो क्रमश:दिलीप निवासी हरियाणा व अंकित निवासी हरियाणा में ट्रांसफर हो गए।

इस मैसेज को देख कर प्रियंका व उसके पति राजन के पैरो तले जमीन खिसक गई। जिस पर उन्होंने नितिन से इसके बारे में पूछा और कार्रवाई की बात कही तो पहले तो उसने नकदी अपने पास से देने की बात कही परंतु बाद में वह मुकर गया।

पीड़िता प्रियंका ने सीओ गजेन्द्र पाल सिंह को तहरीर दे कर नितिन, दिलीप व अंकित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने एसएचओ किरतपुर जीत सिंह को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img