Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

तहसील दिवस में 31 शिकायतें दर्ज, तीन का निस्तारण

  • शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: तहसील दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि सभी शिकायतों का मौके पर जा कर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। तहसील दिवस में 31 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण हो गया। मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायतों को सुनते हुए एडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि जब एक ही प्रकार की शिकायतों की बार बार पुनरावृति होती है तो इसका मतलब है कि निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पाया है।

इस मौके पर एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने पुलिस विभाग की शिकायतों का सही व समय से निस्तारण करने को कहा ताकि पीड़ित को समय से न्याय मिल सके। इस मौके पर 31 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें राजस्व विभाग की 18, पुलिस की एक, विकास की एक, अन्य की 11 शिकायतें आई जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधे श्याम शर्मा व विभागों के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी सिटी ने प्रस्तावित थाने की जमीन का निरीक्षण किया

नजीबाबाद में तहसील दिवस के बाद एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने कोतवाली मार्ग पर नए प्रस्तावित थाने की जमीन का निरीक्षण किया और स्थिति के संबंध में जाना। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने कहा कि आबादी के बाहर प्रस्तावित थाने बनने से पुलिस को अपराध नियंत्रण करने में काफी लाभ होगा।

आबादी के अंदर थाना होने से कई बार घटना स्थल तक पहुंचने में पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दे कि कोतवाली मार्ग पर नजीबाबाद थाने के निर्माण के लिए आवंटित जमीन के उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब थाने के भवन को जल्दी ही बनाने के लिए धनराशि के आबंटन की प्रतीक्षा है। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने संकेत दिए है कि बजट मिलते ही थाने के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img