- योग दिवस के रूप में मनाया रासेयो का दूसरा एक दिवसीय शिविर
- साहू जैन कालेज रासेयो छात्रा इकाई ने सीखे फिट रहने के गुर
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन कालेज रासेयो छात्रा ईकाई का दूसरा एक दिवसीय शिविर योग दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने फिट व स्वस्थ रहने के गुर सीखे।
मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के दूसरे एक दिवसीय शिविर में छात्राओं को योगाचार्य प्रदीप कुमार ने स्वंय सेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया, छात्राओं को योगाचार्य प्रदीप ने आसन कराए और योग से संबधित योग की शंकाओं का निराकरण किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान योग को व्यवहार में लाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। छात्राओंं ने योग दिवस का नारा है , रोगो को दूर भगाना है नारों के माध्यम से लोगों का आह्वान करते हुए योग के प्रति प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर डा. अनिल कुमार राजपूत ने कहा कि योग को अपनाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।
उन्होंने कहा कि योग तथा स्वच्छता से तन मन निरोग होता है, अगर हम अपने जीवन में अपनी दिनचर्या में थोड़ा समय योग के लिए निकाले तो स्वच्छता के साथ साथ शिविर में ताजगी और शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। कार्यक्रम अधिकारी नीलम बालियान व प्राचार्या डा. विधु के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में डा. जैगम हुसान, पीपी विश्वकर्मा, डा. मुकेश कुमार शामिल रहे।

