- मंडावली के ग्राम मीरमपुर बेगा में क्षेत्रीय मंत्री ने किया आह्वान
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: त्रिस्तरीय चुनावों की तिथियों की हालांकि अभी तक घोषणा नहीं की गई है परंतु भाजपा ने चुनावों की तैयारियों को लेकर बिगुल बजा दिया है। इसी क्रम में भाजपा भागूवाला मंडल की बैठक में भाजपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से त्रिस्तरीय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मीरमपुर बेगा में भारतीय जनता पार्टी भागूवाला मंडल की जिला पंचायत चुनाव को लेकर हुयी बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पूरे मनोयोग से होने वाले इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का समर्थन करे और उन्हें विजयश्री दिलाने में सहयोग करें। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है।
कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही कई प्रदेशों एवं केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सूत्र पर विकास की पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान लगाकर पंचायत चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार प्रजापति तथा संचालन गुलशन प्रजापति एड. ने किया।
बैठक में ग्राम प्रधान मीरमपुर बेगा हरपाल सिंह, चौधरी ईशम सिंह, महावीर सिंह, मुकेश आर्य, मुकेश अग्रवाल, योगेश राजपूत, रोहताश सिंह, कालूराम भारती, अरुण शर्मा, सुदेश गुप्ता, नरेश शर्मा, नौबहार सिंह, अशोक राजपूत, संजीव शर्मा, राजीव ठाकुर, योगेश राजपूत, चौधरी होशियार सिंह, अनुज काकरान, रतिराम सिंह, संजीव कुमार, गंगा देवी, संजय राजपूत, मनोज राठी, सुमित गुर्जर, पहल सिंह, सचिन देशवाल, नरपाल सिंह, यशपाल सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।

