जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: आकाश पाल के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर आजाद समाज पार्टी ने प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा। एसीएम ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि 48 घंटों में आरोपी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के भी पहुंचने की सूचना थी, लेकिन वह मुजफ्फरनगर से ही वापस लौट गए।


