Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए पारदर्शिता से हो लाभार्थियों का चयन

  • डीएम की अध्यक्षता में ‘ड्रॉप मोर क्राप’ की जिलास्तरीय बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उप घटक ‘ड्रॉप मोर क्राप’ की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत विभिन्न घटकों टपक (ड्रिप) तथा स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, योजना अंतर्गत स्थापित होने वाले संयंत्रो की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

प्रतिष्ठित फर्म से ही उपकरणों की खरीद करें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने में किसानों का किसी भी प्रकार से व किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होना चाहिए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद में ड्रिप के 470 व स्पिनर सिंचाई के 602 का लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जनपद में क्राफ्ट की औद्यनिक फसलों में आम, अमरूद, केला पपीता तथा सब्जियों व अन्य कम दूरी वाली फसलों आदि में ड्रिप सिंचाई पद्धति उपयोगी होती है।

साथ ही उन्होंने बताया कि पत्तेदार सब्जियों में आलू, मटर सहित अन्य सब्जियों तथा कृषि फसलों में स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति बहुत ही उपयोगी होती है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी कृषि अधिकारी हरिशंकर भूमि संरक्षण अधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img