Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच फरवरी से

  • शासन ने जारी किया चार राउंड और मॉप-अप के लिए कलेंडर
  • 10 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर का पहले राउंड में होगा टीकाकरण

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जनपद में दूसरे चरण में पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू होगा। पहले पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मॉप-अप राउंड होना था, लेकिन अब मॉप-अप राउंड 15 फरवरी को होगा और उसी दिन पहले चरण के पहले राउंड (16 जनवरी) में प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड के टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।

शासन ने जनपद सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण करने के लिए कलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाने वाली दूसरी डोज के लिए भी कार्यक्रम तय कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी किए गए कलेंडर में कहा गया है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण चार राउंड में होगा। पहला राउंड पांच फरवरी को होगा, इस दिन चिन्हित फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 10 फीसदी का टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी लाभार्थियों को चार फरवरी को टीकाकरण के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो अंतिम दौर में है। स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का आखिरी राउंड चार फरवरी को और फिर छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 15 फरवरी को मॉप अप राउंड होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के संबंध में शासन से गाइड लाइन प्राप्त हो गई है, उसी के मुताबिक तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच फरवरी से शुरू होगा।

पहले चरण में 10 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके बाद 11, 12 और 18 फरवरी को आयोजित हर राउंड में 30-30 प्रतिशत चिन्हित फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होगा। निर्धारित तिथि पर टीकाकरण कराने में असमर्थ फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण करने के लिए 22 फरवरी को मॉप अप राउंड का आयोजन किया जाएगा। उ

न्होंने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का मॉप अप राउंड 15 फरवरी को किया जाएगा। इसके साथ ही 15 फरवरी को प्रथम चरण के पहले राउंड में प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्यकमिंर्यों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। 22 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज 19 फरवरी को, 28 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए।

स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 25 फरवरी को, 29 जनवरी को प्रतिरक्षित किए गए स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 26 फरवरी को, चार फरवरी को प्रतिरक्षित किए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज चार मार्च को और पांच फरवरी को प्रतिरक्षित किए जाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज पांच मार्च को दी जाएगी। जो स्वास्थ्यकर्मी 15 फरवरी को मॉप अप राउंड में प्रतिरक्षित किए जाएंगे, उन्हें दूसरी डोज 15 मार्च को दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img