Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 15 हजार के ईनामी बदमाश को उत्तराखंड से दबोचा

  • अभियुक्त पर नहटौर थाने में कई मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नहटौर पुलिस ने वांछित चल रहे 15 हजार के ईनामी अभियुक्त नसीम को रामनगर उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह के अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नहटौर पुलिस ने अभियुक्त नसीम पुत्र वशीर मटोरिया निवासी ग्राम सदरुदीननगर को रामनगर उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नसीम फरार होकर भूल्लर आदर्श कालोनी थाना रामनगर जनपद नैनीताल उत्तराखंड में रहने लगा था।

अभियुक्त नसीम एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर एसपी ने 15 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। अभियुक्त पर नहटौर थाने में गैगंस्टर अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ एसआई प्रवेंद्र कुमार तोमर, एसआई जयवीर मान, कांस्टेबल कृष्णपाल व राजेश कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img