Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

स्वयं सहायता समूह बैंक के मध्य एक लिंक का काम करेगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद मेरठ के अग्रणी बैंक केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बुधवार बीसी सखी प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह के मुख्य अथिति रवि शंकर शर्मा, डीडीएम नाबार्ड मेरठ ने किया।

कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में अग्रणी जिला मंडलीय प्रबंधक संजय कुमार, दिनेश गोस्वामी जिला शांखकीय अधिकारी व आशीष डीएमएम मिशशन ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक शिव सिंह भारती ने किया।

72 e1612369883449

उन्होंने बताया कि जनपद मेरठ के प्रत्येक गांव पंचायत में बीसी सखी की तैनाती हेतु प्रशिक्षण कार्य का प्रारम्भ किया जा चुका है। स्वयं सहायता समूह बैंक के मध्य एक लिंक का काम करेगी। संस्थान के निर्देशक द्वारा बताया गया कि केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

जिसमें की ब्यूटी पार्लर, वूमेन ट्रेलर एंड फैशन डिजाइनिंग, पेपर एंड जुट हैंडीक्राफ्ट, एसी फ्रिज रिपेयर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर व नेटवर्किंग के अतिरिक्त सिटी सीसीटीवी कैमरा रिपेयरिंग एंड इंस्टॉलेशन, फोटोग्राफी आदि की निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य व विशेष अथिति ने का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पधारे सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img