- प्राइमरी के शिक्षक व शिक्षामित्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध हस्त पुस्तिका रिमेडियल टीचिंग पैकेज प्रिंटिंग मैटेरियल्स एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ शिवकुमार व डीसी विवेक बंसल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
बुधवार को प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में प्रारंभ किया गया है। प्रत्येक कक्ष में 30 शिक्षक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण की आॅनलाइन मॉनिटरिंग सीमैंट इलाहाबाद द्वारा गूगल मीट के माध्यम से की जा रही है।
प्रशिक्षण संदर्भ दाता ब्लॉक किरतपुर के एआरपी आदेशपाल, अजहर जमाल, अमर सिंह, आरेंद्र कुमार तथा संजय कुमार द्वारा दिया जा रहा है। डीसी प्रशिक्षण ने बताया कि अन्य विकास क्षेत्रों में यह प्रशिक्षण 5 व 8 फरवरी को प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण प्राइमरी स्कूल के सभी अध्यापक व शिक्षा मित्रों को कराया जाएगा।

