- दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी ने तीनों कृषि कानूनों के पक्ष उतर गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अति शीघ्र कृषि कानूनों को लागू करने की मांग की है।
दलित शोषित बनवासी समाज पार्टी के कार्यकर्ता गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रिय सक्सेना के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो पुनीत कुमार को सौंपा। उन्होंने कहा तीनों कृषि कानून मध्यम वर्गीय किसानों के हित में है।
इससे किसी किसान को नुकसान नहीं है। आर्थिक उदारीकरण, शहरीकरण का सबसे अधिक लाभ भूमिहीन, दलित, शोषित व पिछड़े वर्ग को मिला है, जो गांव में केवल मजदूरी करने के लिए मजबूर है। इसी प्रकार खेती में उदारीकरण कॉन्ट्रैक्ट खेती व नई तकनीकी का सर्वाधिक लाभ भी इन्हीं भूमिहीन दलित समाज को मिलेगा।
देश की 70 प्रतिशत से से अधिक आबादी आज भी खेती पर निर्भर है, तो उसमें मात्र 10 प्रतिशत लोग ही खेतों के मालिक हैं। बाकी खेती पर निर्भर 90 प्रतिशत आबादी खेतों के मालिक के घर बेगारी करने को मजबूर है। अब तक किसान और न ही सरकार ने इन भूमिहीन दलित मजदूरों के बारे में सोचा, न ही किसान इन तीनों बिलों के खिलाफ कोई ठोस तर्क दे पाए है।
सड़कों पर हिंसा करने वाला देश का भाग्यविधाता नहीं हो सकता। उन्होंने माध्यम व मजदूर हित में अभिलंब तीनों के कानूनों को लागू करने की मांग की है। ज्ञापन देने में उमा देवी, महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, सोनू, लोकेंद्र, रवि व विपिन आदि रहे।

