जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: क्षेत्र के ग्राम नांगलजट के निकट ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजनौर-नहटौर मार्ग पर मृतक के शव को रख कर जाम लगाने का प्रयास किया।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को बिलाई मिल के निकट छोड़ कर फरार हो गया।समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे ग्राम नांगल जट्ट स्थित नीरज (30) पुत्र मुन्ने झालू से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने नीरज की साइकिल में टक्कर मार दी और नीरज को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।युवक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों के साथ बिजनौर-नहटौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी थी।वंही ट्रक चालक दुर्घटना के बाद बिलाई शुगर मिल के निकट ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।मृतक नीरज अपने पीछे तीन मासूमों को बिलखता हुआ छोड़ गया है।

