Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

खनन ठेकेदार, ट्रक मालिक और ड्राइवर पर मुकदमा

  • पुलिस ने चेकिंग में अवैध रेत से भरा ओवरलोड ट्रक पकड़ा
  • नंगला राई रेत खनन पाइंट से रेत भरकर आ रहा था ट्रक

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: प्रशासन द्वारा छोड़े गए रेत खनन पट्टे की आड़ में रेत चोरी कर ट्रक में ओवरलोड भरकर भेजे जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ कर सीज कर दिया। खनन ठेकेदार, ट्रक चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

प्रशासन द्वारा पिछले दिनों तहसील क्षेत्र के गांव नगला राई में 5 साल के लिए रेत खनन का पट्टा आवंटित किया था। ग्रामीणों द्वारा भी उक्त रेत खनन के पट्टे पर रात्रि में अवैध रेत खनन की शिकायत की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला राई रेत खनन पॉइंट से रेत भरकर आ रहे एक ट्रक को पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा रेत से संबंधित कागज मांगने पर ट्रक चालक रॉयल्टी नहीं दिखा सका। बाद में पुलिस ने ट्रक का धर्म कांटे पर वजन कराया तो ट्रक के अंदर क्षमता से अधिक ओवरलोड तरीके से रेत भरा मिला। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व रेत चोरी करने के मामले में ट्रक चालक आजाद निवासी जौला थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर व खनन पट्टा धारक कुलदीप सिंह के विरोध मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक चालक को यमुना ब्रिज पर जाने वाले यमुना बंधे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img