Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

राजू अरोड़ा व अरविंद वाल्मीकि मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने विधायक प्रतिनिधि की लगन और मेहनत को देखते हुए मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि द्वारा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ राजू अरोड़ा की मेहनत और लगन को देखते हुए मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्योहारा के मंडल में सुरेंद्र अरोड़ा व अरविंद वाल्मीकि को मंडल उपाध्यक्ष व सरनजीत जोशी को मंडल मंत्री बनाये जाने पर जिला नेतृत्व का हार्दिक आभार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया।

30 2

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि एवं नवनिर्वाचित मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ राजू अरोड़ा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उनको दी गई है वह उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

उनके द्वारा पार्टियों के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित दोनों मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल मंत्री का फूल माला डालकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डाण् नैपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सलीम टाइगर, मोहम्मद अकरम अली, विपिन शर्मा, संदीप शर्मा, महेंद्र सैनी, आमिर उमर, इंतजार हुसैन, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img