Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

लापता युवक का शव मिलने से कोहराम

  • कोतवाली में दर्ज है गुमशुदगी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लापता युवका का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, जैसे ही युवक का शव मौहल्ले में पहुंचा तो यहां सैकडों लोगों की भीड जमा हो गई। स्थानीय सभासद के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलकर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

20 7
लापता मृतक युवक की फाइल फोटो।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुंद्दीनपुर रोड निवासी इंतजार का 25 वर्षीय पुत्र अजहर विगत 22 जनवरी को उस वक्त लापता हो गया था जब वह घर से असर की नमाज पढने के लिए पास की ही मस्जिद में गया था। देर रात भी जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तों वार्ड 28 के सभासद नदीम खांन से मिलकर परिजनों उन्हे सारा वाकिया बताया।

सभासद नदीम खान ने पुलिस अफसरों को युवक के लापता होने की जानकारी दी पुलिस अफसरों के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने अजहर की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस व परिजन अभी उसकी तलाश में जुटे ही थे कि शुक्र वार की रात थाना रतनपुरी पुलिस को एक शव मिला।

जिसकी जानकारी पुलिस के माध्यम से परिजनों तक पहुंची तो जनपद के मोर्चरी पर रखे शव को देखकर परिजनों ने शव की पहचान कपडों व जूतों से लापताअजहर के रूप में की। लापता अजहर का शव मिलने की सूचना क्षेत्र में पहुंची तो उसके घर लोगों की भीड जमा हो गई।

शनिवार की दोपहर जैसी ही युवक का शव पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया। स्थानीय लोगों की भीड के साथ कोतवाली पहुंचे सभासद नदीम खांन ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर जांच की मांग की। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img