Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

फायर एनओसी पर डाक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

  • सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की अगुवाई में सर्किट हाउस में की मुलाकात
  • स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को किया तलब, शीघ्र ही रास्ता निकलने की उम्मीद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फायर एनओसी को लेकर नर्सिंग होम संचालक चिकित्सकों ने रविवार को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य राज्य मंत्री को घेरा। नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक चाहते थे कि जिस तर्ज पर पूरे प्रदेश में अन्य जनपदों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवीनीकरण किए जा रहे हैं तो मेरठ में भी किए जाने चाहिए। तमाम नर्सिंग होम संचालक रविवार को मेरठ पहुंचे स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग से मिलने पहुंचे थे।

पैरवी के लिए अपने साथ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को भी लेकर गए थे। नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष अंबेश पंवार ने राज्य मंत्री को बताया कि यूपी में पहली बार सारी प्रक्रिया आन लाइन की जा रही है। फायर एनओसी के लिए अग्नि शमन यंत्रों के फोटो अपलोड किए जाने को कहा गया है।

तमाम नर्सिंग होम संचालक ऐसा करने को तैयार हैं। नर्सिंग होम संचालक व डाक्टरों की बात सुनने के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में ही सीएमओ डा. अखिलेश मोहन को भी तर्ज कर लिया। सीएमओ ने उन्हें शासन के आदेशोें का हवाला दिया। जबकि नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना था कि आन लाइन जो निर्देश जारी किए गए हैं उनका पालन किया जा रहा है।

मंत्री अतुल गर्ग ने सीएमओ से अन्य जनपदों की तर्ज पर यहां भी अनुमति के निर्देश दिए। बाद में नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अंबेश पंवार व अन्य सीएमओं से भी मिले। सीएमओ ने कहा है कि अन्य जनपदों से ब्योरा मंगाकर यहां भी कोई रास्ता निकाला जाएगा। डा. पंवार ने बताया कि उम्मीद है कि दो-चार दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img