Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में मिले कोरोना के 87 नये मरीज

  • 47 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद दी गई छुट्टी, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 899
  • कोरोना मरीजों की संख्या 2620 हुई, इनमें से 1706 मरीजों को स्वास्थ्य होने पर दी गई छुट्टी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में रविवार को कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में रविवार कोरोना के 47 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 899 हो गई है।

जनपद में रविवार को कोराना टेस्ट के लिए भेजे गए 275 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई, जिनमें 87 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें चार के आरटीपीसीआर, चार के ट्रूनेट मशीन, 71 के रैपिड टेस्ट तथा आठ के प्राईवेट लैब के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

रविवार को जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें अंकित विहार से दो, सुरेन्द्र नगर से एक, अलमासपुर से एक, कूकडा से एक, गांधीनगर से एक, भोपा से एक, नंगला कबीर से एक, भंगेला से एक, जमुना विहार खतौली से दो, नगर कालौनी से तीन, थाना खतौली से एक, जैन मंडी से एक, बडसू से तीन, मुरादपुरा से एक, बघरा से एक, चरथावल से एक, मलीरा से एक, खालापार से एक, रेशू विहार से दो, डीडब्लयूएच से एक, कंबलवाला बाग से एक, साउथ सिविल लाईन से एक, आदर्शन कालौनी से दो, गंगारामपुरा से एक, ब्रह्मपुरी से चार, गांधी कॉलोनी से 10, कृष्णापुरी से एक, साकेत से एक, शिक्षक कालौनी से छह, शिव विहार से एक, पुलिस लाईन से एक, कोतवाली से एक, पंचशील कालौनी से एक, एमओएस पुलिस लाईन से एक, आर्यपुरी से एक, कृष्णापुरी से एक, टीचर्स कालौनी से दो, अबुपुरा से एक, थाना सिविल लाईन से एक, नई मंडी से चार, आवास विकास कालौनी से तीन, रामपुरी से एक, पुलिस चौकी से एक, भरतिया कालौनी से दो, द्वारिकापुरी से एक, चुंगी नंबर दो से एक, पटेलनगर से एक, सदर बाजार से एक, पुलिस चौकी मुजफ्फरनगर से एक, साकेत से तीन, योगेन्द्रपुरी से एक, जसवंतपुरी से एक, आर्यपुरी से एक मरीज शामिल है। जनपद में रविवार को 47 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 899 हो गई है। जनपद में अब तक कुल 1706 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार जनपद में अब तक मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2620 हो गई है।

  1. पॉजिटिव 2620
  2. ठीक 1706
  3. एक्टिव 899
  4. मौत 31
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img