Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

रंग लाई जनवाणी की मुहिम: गोलाबढ गांव में सफाई कार्य युद्ध स्तर पर शुरू

  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निरीक्षण के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
  • मशीन से कराई तालाब की सफाई, बहुत जल्द निर्माण विभाग भी कराएगा सड़क निर्माण शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित वार्ड-22 के गोलाबढ गांव में गुरुवार को नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। चालीस लोगों की टीम निगम ने उतारी, जो यहां काम में जुट गयी। जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई कराई, ताकि यहां भरे पानी की निकास सिस्टम ठीक हो जाए। तालाब के पास निर्माण कराने की मांग भी लोगों ने की। यहां की गलियां गंदगी से अटी पड़ी थी, जिसे निगम कर्मियों ने साफ किया।

कंकरखेड़ा डिपो के प्रभारी विनोद चौधरी, सफाई निरीक्षक विपिन चौधरी, सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व डिपो लिपिक राजेश कुमार व अन्य सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मशीन के द्वारा तालाब से कुछ मलबा निकालने का कार्य शुरू कराया। सफाई कर्मचारियों ने बंद पड़ी नालियों को भी खोला। मौजूद नगर निगम अधिकारियों के द्वारा विचार-विमर्श कर इस समस्या को निपटाने के लिए पूरा प्लान तैयार किया।

मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से गांव के लोगों की खूब नोकझोंक भी हुई और सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था न होने के कारण खूब खरी-खोटी भी सुनाई गई। देखने में यह भी आया है कुछ दिन पहले तालाब के पास एक रास्ते का निर्माण शुरू होना था, लेकिन किसी वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जिस कारण यहां अव्यवस्था फैली गई। तालाब के पानी की उचित जल निकासी न होना भी बाधक बनी हुई है।

13 12

नगर निगम निर्माण विभाग की घोर लापरवाही भी इसमें सामने आई है। गौरतलब है साफ सफाई होने से ही व्यवस्था नहीं बनेगी, बल्कि नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति को देखना पड़ेगा और जरूरी निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने पड़ेंगे।

नालियां और पुलिया का निर्माण भी कराया जाना चाहिए, तभी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। शुक्रवार को भी अतिरिक्त मशीनें मंगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम चलेगा। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने कहा कि गोलाबढ गांव में स्थित होली चौक के पास पिछले कई माह से गंदा पानी अटा पड़ा है। नालियां सब चोक है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

महिलाओं ने बताया पिछले कुछ दिनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नही आ रही है। ग्रामीणों का कहना है सफाई के नाम पर केवल लीपापोती हो रही है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने होली चौक तक स्थिति को देखा।

मौके पर मौजूद नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारियों से सारी समस्याओं से निजात दिलाने की तत्काल मांग की। नगर निगम के निर्माण विभाग अपने स्तर से होने वाले निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से ध्यान आकर्षित करें। अन्यथा इस बारे में नगर आयुक्त से एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुलाकात करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img