Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

‘हिटमैन’ रोहित ने आलोचकों को दिया बल्ले से जवाब, जड़ा धमाकेदार शतक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ दुसरे टेस्ट में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी। रोहित ने फैनस की उम्मीदों पर उतरते हुए शानदार शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की। शनिवार को चेन्नई टेस्ट के पहले दिन रोहित ने अपने करियर का 7वां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जड़ा।

रोहित ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अक्टूबर 2019 के बाद से रोहित का यह पहला शतक है, जब उन्होंने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में डबल सेंचुरी 212 रन लगाई थी।

रोहित शर्मा ने मोईन अली की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया रोहित का बतौर ओपनर यह चौथा और भारतीय सरजमीं पर 7वां टेस्ट शतक है। अपना 36वां टेस्ट खेल रहे रोहित पारी की शुरुआत से ही लय में दिख रहे थे।

पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बेहतरीन स्टुअर्ट ब्रॉड कवर ड्राइव जड़ा, जिसे देखकर विराट कोहली हैरान भी रह गए। रोहित ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों फिफ्टी पूरी की।

रोहित शर्मा ने अपना टेस्ट करियर की शुरुआत 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। कोलकाता में डेब्यू करते हुए रोहित ने 177 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए थे। मिडिल ऑर्डर में लगातार फेल होने के बाद रोहित को टेस्ट में भी ओपनिंग का मौका मिला।

फॉर्म पर उठ रहे थे सवाल

2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में रोहित पहली बार टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने उस टेस्ट में 176 और 127 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने पूरी टेस्ट सीरीज में एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े थे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित सबसे ज्यादा 529 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

इस टेस्ट से पहले रोहित ने पिछली 8 पारियों में महज 174 रन बनाए थे। इस वजह से उनके फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे थे। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर महज 18 रन बना पाए थे। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी दो टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने सिडनी टेस्ट में 26 और 52 रनों की पारियां खेली थीं। उसके बाद ब्रिस्बेन में 44 और 7 रन बनाए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img