Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

दूसरे दिन भी खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या

  • पेलखा के बाद आदर्श मंडी के मुंडेटकलां में हुई हत्या
  • आवारा पशुओं से फसल बचाने को गया था किसान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में दूसरे दिन फिर से खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव मुंडेट कलां में किसान का खून से लथपथ शव उसी के खेत से बरामद हुआ है। गढ़ीपुख्ता के गांव पेलखा में भी इसी तरह किसान की गोली मारकर हत्या की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुडेटकलां निवासी पवन (45) देर रात्रि गांव गोहरनी रोड स्थित अपने खेतों पर आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए गया था। रातभर पवन घर नहीं लौटा।

29 12

सवेरे पड़ोस के ही कुछ युवकों ने जानकारी दी कि पवन का शव उसके ही खेतों में लहूलुहान हालत में पड़ा है। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। दिन निकलते ही गांव में किसान की हत्या से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

उधर, सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी संदीप बालियान पुलिस बल व डॉग स्क्वायड तथा फौरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कई मामलों में अहम जानकारी जुटाते हुए मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई है। मृतक के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।

वहीं सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सफल अनावरण के लिए एक टीम गठित कर सर्विलास की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

उधर, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा में शनिवार रात में अविवाहित प्रमोद (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रमोद भी खेत पर सिंचाई करने गया था लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा था। रविवार की सुबह को प्रमोद का शव मिला था। दो दिनों से जनपद में दो किसानों की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैली हुई है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img