- जिले कें नौ केंद्रों के बूथों पर कुल 32.52 प्रतिशत टीकाकरण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। सोमवार को जनपद में नौ केंद्रों पर मॉपअप राउंड में 1433 के सापेक्ष 466 फं्रट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया गया। जनपद में सभी बूथों पर किए गए वैक्सीनेशन का कुल प्रतिशत 32.52 प्रतिशत रहा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि सोमवार को शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 250 के सापेक्ष 113, कैराना सीएचसी में 183 के सापेक्ष मात्र 07, कांधला सीएचसी में 175 के सापेक्ष 68, शामली सीचएसी में 125 के सापेक्ष 20, मां सवित्री हॉस्पिटल में 104 के सापेक्ष 17, सृष्टि हॉस्पिटल में 125 के सापेक्ष 19, कुड़ाना सीएचसी में 74 के सापेक्ष 19, ऊन सीएचसी में 225 के सापेक्ष 114 तथा थानाभवन सीएचसी में 162 के सापेक्ष 89 का वैक्सीनेशन किया गया।
पूरे जनपद में 1433 के सापेक्ष 466 वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। मां सावित्री हॉस्पिटल में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर, एसीएमओ डा. केपी सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव, डा. रोशि फातिमा, डा. रीतिनाथ शुक्ला ने टीकारण की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर डा. नीलम शुक्ला उपस्थित रही।
दूसरी ओर, स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद के तीन केंद्रों पर द्वितीय डोज लगाई गई। जनपद के जिला संयुक्त चिकित्साय पर 68 के सापेक्ष 60, कैराना सीएचसी में 90 के सापेक्ष 74 तथा कुड़ाना सीएचसी पर 68 के सापेक्ष 68 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन कराया। तीनों केंद्रों 226 के सापेक्ष 202 हैल्थकर्मियों ने वैक्सीनेशन कराया। जिसका कुल प्रतिशत 89.38 रहा।

