Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

किसानों ने गन्ना मूल्य में कोई भी वृद्धि नहीं किये जाने पर प्रदर्शन किया

  • भाकियू लोक शक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने तहसील पहुंचकर सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं किये जाने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित करते हुए किसानों की प्रमुख मांगो से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा।

सोमवार को जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने तहसील परिसर में पंचायत में कहा कि सरकार लगातार किसानों का शोषण व दमन कर रही है। किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरे साल भी गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की।

जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। इस कारण भाकियू लोकशक्ति संगठन सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करता है और सरकार से गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग करते हुए गन्ने का भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौ. बीर सिंह सहरावत ने कहा कि अगर किसानों की मागें पूरी नहीं होती तो भाकियू लोकशक्ति संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार तीसरे साल भी गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं किए जाने के विरोध में किसानों ने एर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें की गई प्रमुख मांगों में किसान विरोधी तीनों कृषि अध्यादेशो को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने, गन्ना मूल्य पर अपने फैसले को वापिस लेकर गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल करने, किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करने, 60 वर्ष के मजदूरों और किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, भागूवाला-मोटामहादेव वाइपास मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है।

उसका मरम्मत कार्य शीघ्र कराने आदि की प्रमुख मांगे है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौ. बीर सिंह सहरावत, मंडल महासचिव अम्बरीष चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जग्गन अली, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरूण कुमार, जिला महासचिव गजराज चौधरी, जिला सचिव नरेश कुमार, नजीबाबाद ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री डालचंद सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img