Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

काठा के ग्रामीणों का हाइवे पर कट की मांग को हंगामा

  • एनएचएआई के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, दो कट देने की उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: काठा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एनएचएआई के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में हाईवे पर गांव में दो ओर कट की मांग की, ताकि ग्रामीणों को आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कहा कि यदि कट नहीं दिए गए तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

काठा गांव के ग्रामीण एनएनएआई कार्यालय पहुंचे और कहा कि गांव में केवल एक कट स्वीकृत है, जबकि काठा गांव खेकड़ा ब्लॉक की बडी ग्राम पंचायतों में एक एक है। गांव से एक मार्ग बंदपुर, सुन्हैड़ा तथा हरचंदपुर गांवों को जाता है तथा दूसरा मार्ग खेकड़ा जाता है। हाईवे पर गांव में एक ही कट होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ता है।

ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए गांव में एक कट गांव के मैन बस स्टैंड पर तथा दूसरा कट दुर्गा मंदिर दिया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियो को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होेंगे। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट चौधरी धमेंद्र, लोकेंद्र, तेजपाल सिंह, सोमपाल, मोनू, मोहित कुमार, सचिन कुमार ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img