Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाश: दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी गोली, मेरठ रेफर

  • रोशनगढ गांव के निकट दिया वारदात को अंजाम, बाइक पर सवार थे चार बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: सोमवार की शाम पांच बजे के करीब पिलाना-ढिकौली मार्ग पर रोशनगढ़ के निकट बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया।

सिपाही ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर थाना बालैनी व सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मेरठ के गांव डालूहेड़ा निवासी मनीष दिल्ली पुलिस में सिपाही है। बताया गया है कि सोमवार को शाम व डयूटी से अपने गांव लौट रहा था।

जब वह पिलना-ढिकौली मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के निकट पहुंचा तो दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए उसे गोली मारकर फरार हो गए।

गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। सूचना मिलने पर सीओ बागपत व खेकड़ा मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

सीओ बागपत के अनुसार अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि सिपाही को गोली किसने और क्यों मारी है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिपाही को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

सिंघावली अहीर क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश

कुछ दिन शांत रहने के बाद अपराधी फिर बेखौफ नजर आने लगे हैं। रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने थाना बालैनी व बिनौली क्षेत्र में तीन लोगों के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली थी। इससे पूर्व थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में गत दो सितम्बर को एक युवक को चाकुओ से घायल कर लूटपाट की थी। यहां लगातार अपराधिक घटना बढ़ती जा रही है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इसके कारण सिंघावली अहीर क्षेत्र में बदमाशों का बोलबोला कायम हो रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img