- गांव माड़ी पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष ने अलका के उज्जवल भविष्य की कामना की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डिप्टी जेलर बनी जनपद की बेटी को रालोद जिलाध्यक्ष ने बधाई दी। जिलाध्यक्ष गांव माड़ी पहुंचे और डिप्टी जेलर के उज्जवल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष राहुल सिंह हल्दौर के गांव माड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने डिप्टी जेलर बनी अलका चिकारा पुत्री धर्मेंद्र चिकारा को बधाई दी। डिप्टी जेलर से मुलाकात कर रालोद जिलाध्यक्ष ने अलका के उज्जवल अभविष्य की कामना की।
ज्ञात रहे कि अलका चिकारा ने हाईस्कूल की पढ़ाई ग्रामीण अचल के स्कूल दयानंद जनता इंटर कालेज हीमपुर से की। वर्तमान में अलका चिकारा सहायक अध्यापक के पद पर गंज दारानगर में कार्यरत हैं।

