- कांधला से गांव खेड़ीकरमू आ रहा था राजमिस्त्री
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कांधला कस्बे के मोहल्ला मौलालानान निवासी इसरान (21) पुत्र जमील अंसारी राज मिस्त्री है मंगलवार को अपनी बाइक से एक साथी गौरव निवासी मीमला के साथ गांव खेडीकरमू में काम पर आ रहा था।
जैसे ही बाइक सवार दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर शामली कोतवाली के गांव बलवा गेट के निकट पहुंचे तो सामने से आई एक अन्य बाइक संख्या यूपी 11एसी 5336 से जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हो गई।
जिसमें राजमिस्त्री सहित दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को खबर करते हुए घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पुलिस भी पहुंच गई।
अस्पताल में डाक्टरों ने राजमिस्त्री इसरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक गौरव पुत्र मितरपाल निवासी मीमला को हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। मृतक युवक के पिता जमील की तरफ से पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


दुःखद