- 9 मार्च को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ उप मुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहेंगे मौजूद
- इस वर्ष प्रायोजित स्वर्ण पदकों पर कैंपस के मेधावियों का है अधिक कब्जा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में 9 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में इस वर्ष राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी शिरकत करने वाले है। विवि परिसर में दोनों ही अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आएंगे। जिनके लिए परिसर में भी हेलीपैड तैयार करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि विवि का दीक्षात समारोह 9 मार्च को होने जा रहा है। इसी के साथ इस दिन सरदार।
बल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम का दीक्षांत समारोह भी होना है। सबसे पहले सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह विवि का दीक्षांत समारोह होगा। जिसमें दोपहर एक बजे तक राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं पदकों की बात करे तो इस वर्ष प्रायोजित स्वर्ण पदकों पर कैंपस के आधे से अधिक मेधावियों का कब्जा है। 50 फीसदी स्वर्ण पदक कैंपस के छात्र-छात्राओं को मिलेंगे।
कॉलेजों की इन मेडल में में हिस्सेदारी केवल 18.18 फीसदी है। विवि परिसर और कॉलेज के संयुक्त टॉपर में 31.8 फीसदी मेधावी शामिल है। विवि परिसर और कॉलेजों में संयुक्त रुप से छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस श्रेणी में 92.85 फीसदी छात्राओं ने प्रायोजित स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।
इस प्रकार मिलेंगे पदक
प्रायोजित स्वर्ण पदक 44 इसमें से कैंपस के टॉपरों को 22 मेडल है। यानि 50 फीसदी मेडल कैंपस के मेधावियों को मिलेंगे। कैंपस के प्रायोजित स्वर्ण पदकों में 17 छात्राएं और 5 छात्र शामिल है। कॉलेज टॉपर श्रेणी में 8 पदक है। इसमें 6 छात्रा और दो छात्र है। कॉलेज टॉपर प्रायोजित पदकों में छात्राओं की भागीदारी 75 जबकि छात्रों की 25 फीसदी है।

