- महिला सशक्तिकरण को किया जाएगा मजबूत, सभी ब्लॉक में बनेंगे लघु उद्योग
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूह की महिलाओं के साथ बैठक की
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आईसीडीएस एकीकृत बाल विकास सेवा के साथ कन्वर्जन संघ के माध्यम से समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक में पुष्टाहार उत्पादन के लिए छह समूह उघु उघोग बनाए जाएंगे, ताकि महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया जा सकें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि प्रदेश के 18 जनपदों के 204 विकास खंडों में पुष्टाहार उत्पादन कर आंगनवाड़ी केंद्र को वितरित किया जाने में जनपद बागपत का ही स्थान है, जिसमें जनपद बागपत के छह विकास खंडों में पुष्टाहार उत्पादन के लिए छह लघु उद्योगों का रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण करा दिया गया है।
बागपत विकासखंड से अन्नपूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष बबली शर्मा, बड़ौत से लक्ष्मी प्रेरणा महिला लघु उद्योग अध्यक्ष सुषमा, रोजी-रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग बिनौली सविता शर्मा, शक्ति प्रेरणा महिला लघु उद्योग छपरौली की सरोज बाला अध्यक्ष, नारी शक्ति प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष निरोज, सफल प्रेरणा महिला लघु उद्योग अध्यक्ष अमरेश को शामिल किया गया।
पुष्टाहार उत्पादन के लिए छह उद्योग जनपद बागपत में उक्त बनाए गए हैं जिससे महिला सशक्तिकरण को शक्ति मिलेगी और शुद्ध पुष्टाहार वती व धात्री महिलाओं को मिलेगा और महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
जनपद में विकास के आयाम खुलेंगे। उन्होंने सभी से मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन, उपायुक्त एनआरएलएम बीपी सिंह आदि रहे।

