Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सामुदायिक शौचालयों को समूह को सौंपकर कराए रख-रखाव

जनवाणी संवाददाता |

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की और पंचायती राज विभाग की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम राजकमल यादव ने कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को सौंपी जाए। साथ ही गांवों में गंदगी व पानी निकासी का भी निस्तारण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की और पंचायती राज विभाग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) सामुदायिक एवं महिला एवं बाल मैत्रिक शौचालय का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण व रखरखाव निबंधन एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी व डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

डीएम ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि गांव में गंदगी व पानी निकासी कैसे हो। इसलिए इसके लिए उचित व्यवस्था करनी होगी। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी, ताकि समय-समय पर उनकी सफाई हो सकें। डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र ने कार्यशाला में शौचालयों की साफ सफाई, रख-रखाव, गांव में कूडे का निस्तारण, गंदे पानी का निस्तारण की जानकारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img