Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

ईंट भट्ठों में बिना अनुमति के छोड़ दी चिंगारी, बंद कराया

  • सरूरपुर कलां गांव में भट्ठा संचालकों ने एनजीटी के आदेशों का किया खुलेआम उल्लंघन
  • डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार ने की भट्ठा संचालकोंं पर कार्रवाई
  • यदि कोई भट्ठा बिना अनुमति के चलाते मिला तो उसको सलाखों के पीछे भेजने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सरूरपुर कलां गांव में दो ईंट भट्ठा संचालकों ने बिना अनुमति के भट्ठों में चिंगारी छोड़ दी और एनजीटी व डीएम के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन करते नजर आए। शिकायत मिलते ही प्रशासन में अफरा तफरी मच गयी और डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर दोनों भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको बंद करा दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एनजीटी के आदेश नहीं आ जाते तब तक कोई भी भट्ठा नहीं चलने दिया जाएगा और यदि किसी ने चोरी छिपे चलाया तो उसको सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। एसडीएम ने दोनों भट्ठों में पानी डलवाकर बंद करा दिया। साथ ही उनको विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

39 15

एनजीटी ने ईंट भट्ठों को शुरू करने पर रोक लगा रखी है और जिनके पास नियमों को पूरा करने के अभिलेख होंगे वह ही भट्ठों का संचालन कर सकेंगे, लेकिन जनपद में ऐसे काफी भट्ठे है जो एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे सकते है।

यहां बिना नियमों को पूरा करे ही भट्ठे चलाए जा रहे है और गुरूवार को शिकायत मिलने पर दो भट्ठों को बंद कराया गया। सरूरपुर कलां गांव में महालक्ष्मी व पार्श्वनाथ ब्रिक फील्ड बिना एनजीटी के नियमों को पूरा करे ही चिंगारी छोड़ दी और वहां ईंट बनानी शुरू कर दी।

इसकी शिकायत मिलते ही डीएम राजकमल यादव के आदेश पर एसडीएम अनुभव सिंह व तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप ने टीम व पुलिस बल के साथ सरूरपुर कलां गांव के भट्ठे पर पहुंचे और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिंगारी को पानी डालकर बुझाया गया।

उन्होंने कहा कि जब तक एनजीटी के आदेश नहीं आएंगे कोई भी भट्ठा संचालक अपना ईंट भट्टा नहीं चला सकता। यदि कोई बिना एनजीटी के आदेश का भट्ठा चलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनको सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। यहां डीएम के आदेशों का पालन किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि जनपद में जहां भी बिना नियम के भट्ठा चलता मिलेगा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने दोनों भट्ठा संचालकों को बिना अनुमति के भट्ठा चलाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img