Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बसपा सरकार की कार्यप्रणाली याद कर रहे लोग: गौतम

  • उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम पहुंचे थानाभवन

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि जनता अन्य दलों की सरकारों से हताश है। किसान बेहाल है। उन्हें बहनजी की सरकार की कार्यप्रणाली दोबारा याद आने लगी है।

गुरुवार को थानाभवन नगर के दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर स्थित अम्बेडकर मार्किट में दोपहर पहुंचें बसपा के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम एवं पश्चिमी उप्र के प्रभारी पूर्व एमएलसी डा. मेघराज सिहं का स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अन्य दलों की सरकारों से हताश है।

किसान बेहाल है। उन्हें बहनजी की सरकार की कार्यप्रणाली दोबारा याद आने लगी है। आने वाला समय बसपा सरकार का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और 2022 में बहनजी को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।

इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता जगपाल सिहं, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, मंडल प्रभारी अरविंद झाल, सुशील नाहरिया, सुनील जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल, प्रदीप यारपुर, कुलदीप बालियान, सोनू पाल, वीरसिहं, एडवोकेट सत्यवीर, एडवोकेट पोपीन, एडवोकेट प्रमोद ख्यावडी, जयभगवान, मौसम राव, चुन्नी लाल, अंकित गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img