Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

जीएसटी की जटिलताओं के विरोध में व्यापारियों का बंद

  • पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का रहेगा दो घंटे धरना
  • भारत बंद के दौरान जीएसटी पोर्टल पर लॉगिन नहीं करेंगे व्यापारी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कॉनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने देश व प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी की जटिलताओं से मुक्ति के लिए तथा जीएसटी को सरल बनाए जाने के लिए शुक्रवार को भारत बंद में सहयोग की अपील की है।

पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों से बंद का आह्वान करते हुए कहा कि जीएसटी में 2017 से आज तक लगभग 900 संशोधन कर इसे अति जटिल प्रक्रिया में बदल दिया गया है। आज जीएसटी में नए-नए प्रावधान लागू कर इसे अत्यंत संवेदनशील बना दिया गया है।

ऐसे में व्यापारियों का व्यापार करना दुभर हो गया है। छोटी-छोटी त्रुटियों पर लाखों रुपये की पेनॉल्टी लगाए जाने के प्रावधान लागू किए गए हैं, यहां तक कि बिना सूचना के जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने के अधिकार दे दिए गए हैं। जीएसटी व्यापारियों के लिए फांसी का फंदा बन गया है।

देश का व्यापारी एकजुट है। उन्होंने देश भर में भारत बंद का आह्वान करते हुए व्यापारियों से कहा कि वे अपने-अपने शहरों में 2 घंटे का धरना दें। साथ ही, 26 फरवरी को व्यापारी अपने पोर्टल पर लॉगिन नहीं करके विरोध जताए।

गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को शामली शहर के सुभाष चौक पर प्रात: 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बंद को सफल बनाने की रणनीति का निर्णय मंडल के सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, बृजभूषण संगल, पंकज वालिया, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि शंकर, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल, आशु पुरी, पवन गोयल, महेश धीमान, अनुज गोयल, सुखपाल जांगिड, राजीव गर्ग, नरेश चंद्र, गौरव गर्ग, रामदयाल गुप्ता, संजय बंसल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img