Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सरकार के इशारे पर लगाई गई विधायक-पूर्व सांसद पर गैंगस्टर

  • गैंगस्टर लगाने के विरोध में गांव भूरा में पंचायत आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सपा विधायक और पूर्व सांसद पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई के विरोध में कैराना के गांव भूरा में ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने दोनों नेताओं पर की गई कार्रवाई को सरकार के इशारे पर किया जाना बताया।

कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन एवं उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 38 लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा गैंगस्टर एक्ट लगाई गई थी। तभी से दोनों नेताओं के समर्थन में ग्रामीणों व उनके समर्थकों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जा रहे थे।

जिसके चलते सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव भूरा में ग्रामीणों ने एक किसान पंचायत आयोजित की। पंचायत में वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि सपा विधायक व पूर्व सांसद पर सरकार के इशारे पर गैंगस्टर एक्ट लगाई गई हैं। क्योंकि दोनों नेता लगातार किसान आंदोलन का समर्थन तथा कृषि कानूनों का विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट की घोर निंदा करते हैं।

हम सब एक साथ हैं, एकता रहेगी तो किसानों की आवाज नहीं दबेगी। हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं पंचायत में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा गलत तरीके से दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगस्टर का हम विरोध करते हैं।

सभा ने सपा विधायक नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान चौधरी सलीम, चौधरी तय्यब, जुनेद, लक्ष्मीचंद, फरमान, अनुज शर्मा, आशीष कुमार, विजय, मोनू कुमार, अंकुर, सुरेश शर्मा, सुलेख शर्मा व आलमगीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img