जनवाणी संवाददाता |
कांधला: बुलंदशहर में आयोजित आईबीबीएफएफ लीजेंड क्लासिक नेशनल ओपन चौंपियनशिप में कस्बा निवासी दो युवकों ने गोल्ड मेडल जीत कर कस्बे का नाम रोशन किया है।
जनपद बुलंदशहर के रविंद्र नृत्यशाला नुमाइश ग्राउंड में 27 फरवरी को आईबीबीएफएफ क्लासिक नेशनल ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता में नईम खान व अंकुर चौधरी ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में नईम खान ने 170 सेंटीमीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि अंकुर चौधरी ने 179 सेंटीमीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर कस्बे का नाम रोशन किया। सोमवार को दोनों विजेताओं के कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान गोविंद सिंह, अजीत मलिक, ललित शर्मा, अनिल, सलमान आदि मौजूद रहे।

