Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

अनुराग कश्यप तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। यह छापामारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है। विकास बहल इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं वहीं अनुराग कश्यप इसके मालिक हैं। हालांकि तापसी के घर छापामारी की वजह अभी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं।

इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है।

बात करें तापसी पन्नू की तो वे 2020 में अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। उनकी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही साथ वो ‘शाबाश मिट्ठू’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘शाबाश नायडू’ और ‘लूप लपेटा’ जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img