Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

नुमाइश कैंप में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: पिछली 31 अगस्त को मोहल्ला शक्ति नगर नुमाइश कैंप में बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया और दो को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को निर्देशत किया था।

इस संबंध में पुलिस ने गत दिवस माधोनगर पुलिया से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलाता प्राप्त की। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरों के पास से सफेद धातु की पाजेब की सात जोड़ी, सफेद धातु के बच्चों के कंगन की चार जोड़ी, बिछवे चार जोड़ी, पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक सोने का टीका, दो मंगल सूत्र की माला, एक स्मार्ट सैमसंग मोबाइल फोन, सैंमसंग के ही कीपैड फोन के साथ 2050 रुपये नकद बरामद किये हैं।

पकड़े गए बदमाशों में खुर्रम पठान पुत्र फुल्लु निवासी नवाबगंज हाल पता मोहल्ला नूरबस्ती, तथा समीर पुत्र युसुफ निवासी मौहल्ला छत्ता थाना ननौता शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों पर ननौता व सहारनपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमें कायम है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img