Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आरआरएफ का चल वैजयंती ट्राफी पर कब्जा

  • 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिम जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ के खेल ग्राउंड पर चल रही 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन कर दिया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह पर छठी वाहिनी आरआरएफ की सेनानायक व आयोजन सचिव चारू निगम मुख्य अतिथि रही।

इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 06वीं वाहिनी आरआरएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली उपविजेता रही। इस मौके पर कृष्णवीर, दीनदयाल दीक्षित, खुशीराम, अरविंद, सतीश चंद, सितेंद्र कुमार, भगत सिंह, विजयवीर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

ये रहा परिणाम

डकेथलॉन

  • प्रथम-हर्ष मलिक, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
  • द्वितीय-लखन शर्मा, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
  • तृतीय-शुभांकर चौहान, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

मैराथन

  • प्रथम-जोगेंद्र, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
  • द्वितीय-तारा चंद, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली
  • तृतीय-नवीन कुमार, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

हैमर थ्रो

  • प्रथम-दीपक सिंह, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
  • द्वितीय-हरेंद्र कुमार, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
  • तृतीय-दीपक चौहान, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

100 मीटर रिले दौड़

  • प्रथम-6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
  • द्वितीय-9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
  • तृतीय-38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़

400 मीटर रिले दौड़

  • प्रथम-6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
  • द्वितीय-8वीं वाहिनी पीएसी बरेली
  • तृतीय-28वीं वाहिनी पीएसी इटावा
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img