- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की देखरेख में हुआ रक्तदान कार्य
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन के तत्वावधान में ब्रांच नजीबाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन जलालाबाद रोड ब्रांच में रक्तदान शिविर को किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आता है।
रक्तदान में संगत के भाई-बहनो व समाज के अन्य लोगो ने भी रक्तदान कर समाज कल्याण में अपनी सेवा और योगदान दिया। निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अपने भेजे संदेश में कहा कि रक्त नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए।
समाज में आवश्यकता पड़ने पर निरंकारी मिशन ने सदैव समाज सेवा में आगे रहा हैं। रक्तदान शिविर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए 50 यूनिट रक्त दान किया गया।
रक्तदान में सभी वर्ग के लोगो ने रक्त दान किया। रक्तदान आयोजन में मिशन के जोनल इंचार्ज राजकपूर, ब्रांच मुखी मोहन खुराना, संचालक मुकेश सहगल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

