- ग्राम खाल्लिाकपुर बलराम में आरोग्य शिविर का आयोजन
जनवाणी टीम |
नहटौर/बिजनौर: ग्राम पंचायत खाल्लिाकपुर बलराम में पंडित दीनदयान उपाध्याय आरोग्य शिविर का आयोजन पशु चिकित्सालय नहटौर द्वारा संपन्न कराया यगा। शिविर में 305 पशुओं का पंजीकरण किया गया। जिसमें 301 पशु बडे व चार पशु छोटे की समुचित चिकित्सा की गई।
शिविर का उद्घाटन मृणाल त्यागी, ब्लाक प्रमुख आकू नहटौर के द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य पशु चिकित्सालय अधिकारी बिजनौर डा. यशवीर सिंह, नहटौर डा. अुनराग चौधरी, हल्दौर डा. सौरभ कुमार, झालू डा. पुष्प सागर ने तकनीकी रूप से पशुपालन की जानकारी दी एवं पशुओं में हो रही ईयर टैगिंग की सहायता के बारे में बताया। शिविर में 305 पशुओं का पंजीकरण किया गया।
जिसमें 301 पशु बडे व चार पशु छोटे की समुचित चिकित्सा की गई। शिविर में पशु धन प्रसार अधिकारी सुदेश कुमार, मुनेश सिसौदिया ने अपने विचार व्यक्त किए तथा चिकित्सा में सहयोग प्रदान किया। चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी मनोज कुमार, उमेश कुमार, गौरव कुमार एवं पैरावेट पवन कुमार, गजराज सिंह ने शिविर में सहयोग प्रदान किया ।

