- किसान जागृति यात्रा का किया जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: किसान यूनियन क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे किसान जागृति यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों ने अपने खेत की मिट्टी किसान नेताओं को भेंट की ताकि गाजीपुर बार्डर पर मिट्टी जमा की जा सके। यही मिट्टी किसानों को उनके हक की याद दिलाती रहे।
किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी अहसान व वीर सिंह डबास के नेतृत्व में सैंकडों किसान रायपुर सादात चौराहे पर एकत्रित हुए और गर्ज जोशी से किसान जागृति यात्रा का स्वागत करके हाजी अहसान के व्रिक वर्कस पर जाया गया।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि किसान बंदूक या लाठी से नही डरने वाले। किसानों की मांग जब तक जारी रहेगी, जब तक किसान विरोधी कृषि कानून वापस न लिया जाए।
दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों की भूमि कारपोरेट लोगों के हाथो गिरवी नही रखने दी जाएगी। किसानों ने आंदोलन में नई जान फंकूने के लिए अपने खेत की मिट्टी किसान नेता को भेंट की जिससे मिट्टी को देख कर किसान आंदोलन के लिए ओर उर्जावान बन सके।
किसान जागृति यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विनोद कुमार, धर्मवीर सिंह, इकबाल सिंह, खड़क सिंह, धर्मपाल सिंह, वीर सिह डबास, हीरा सिंह उपस्थित रहे।

