- जल है तो कल है का संदेश देकर लोगों को किया जागरूक
- एनएसएस छात्रा इकाई ने शिविर में रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान का दिया संदेश
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन कॉलेज एनएसएस छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन पर्यावरण दिवस पर संबोधित करते हुए समाज सेविका आशा रज़ा ने कहा कि अगर पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो यह मानव जीवन के लिए खतरा बन जाएगा। इस मौके पर उन्होंने गंगा परियोजना के संबंध में भी जानकारी दी।वहीं एनएसएस छात्रा इकाई ने शिविर में रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान का संदेश दिया।
रविवार को ग्राम शेखपुर में साहू जैन कॉलेज रासेयो छात्रा इकाई के शिविर में आशा रजा ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से कई दुष्परिणामों को भुगतना पड़ रहा है, उन्होंने पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते हुए सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा किए गए चिपको आंदोलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का जीवन में बहुत महत्व है इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलता है। आज जल संरक्षण की भी बहुत ज्यादा है।

जल है तो कल है, अगर जल की समस्या हुई तो मनुष्य का जीवन दूभर हो जाएगा। छात्राओं ने चार टीमों में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रोफेसर डॉक्टर रीना ने प्रतिभाग करने वाली छात्राओं की सराहना की। प्रतियोगिता में नेहा, तनु बालियान, कंचन पाल, शिफा की टीम प्रथम नाजिश परवीन, आसना, शीबा खान चांदनी की टीम द्वितीय, आभा, शिवानी, तनु, नेहा, शहरीन और सलोनी की टीम तृतीय रही।
कार्यक्रम में डॉ एकमित्तल, डॉ बलराम सिंह ने शिविर में आकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीलम बालियान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर उनको पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी।

