जनवाणी संवाददाता |
शामली: वीवी इंटर कॉलेज शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन योग और एनएसएस की महत्ता की जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में शिविरार्थियों को एड्स बीमारी के बारे में बताया गया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, योगाचार्य डा. कुमुद शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा, डा. अमितेश भारद्वाज प्रधानाचार्य आईएमएआर कॉलेज गाजियाबाद, अनुराग जैन जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल और अनिल भार्गव उत्तर प्रदेश सचिव ह्यूमन राइट्स ने संयुक्त रुप से सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया।

शिविर के प्रथम सत्र में योगाचार्य डा. कुमुद शर्मा ने छात्रों को योग की महत्ता और कपालभाति अनुलोम विलोम उज्जैनी प्राणायाम मयूरासन बताए और अनेकों आसन और प्राणायाम छात्रों से कराएं। प्रधानाचार्य डा. अमित भारद्वाज द्वारा छात्रों को एनएसएस की महत्ता के साथ-साथ रक्तदान के विषय में बताया गया। शिविर के दूसरे सत्र में डॉ अनुराग शर्मा ने स्वयंसेवकों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को इस बीमारी के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा, अमरपाल सिंह, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, वासु भंवरा, राजीव गोयल, विनोद कुमार, सुशील आदि उपस्थित रहे।
शिविरार्थियों ने आश्रम में निशक्तों को कराया भोजन
रविवार को शहर के आरके पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा़ चंद्रबली पटेल ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में प्राचार्य के नेतृत्व में अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुजी की सेवा करते हुए उनको बिस्कुट तथा फलों का वितरण किया।
अगले चरण में मुख्य अतिथि डा़ अजय बाबू शर्मा स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की उददेश्यों एवं प्रतिविधियों के बारे में अवगत कराया। डा़ सौरभ कुमार पांडे ने स्वयं सेविकाओं को परीक्षा के दिनों में तनाव से मुक्त रहने एवं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का व्याख्यान किया। इस अवसर पर लोकेन्द्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।