- बरनावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने पर डायट प्राचार्य बड़ौत ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
डायट बड़ौत प्रचार्य विनय कुमार गिल, बीईओ बिनौली सतीश शर्मा के साथ निरीक्षण के लिये अचानक बरनावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे तो यहां पर तैनात शिक्षक, शिक्षिकाएं उन्हें बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाते हुए मिले। जिन बच्चों पर मोबाइल नही है उनके लिये वर्क शीट बनाते मिले।
विद्यालय में बनी विज्ञान प्रयोगशाला को देखकर तो वे बड़े प्रफुल्लित हुये। उन्होंने विद्यालय परिसर की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था पर साधुवाद देते हुये इंचार्च प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह, सहायक अध्यापक रुचि शर्मा, राजीव मोहन, प्रति शर्मा, रमन चौधरी, नीतू तोमर राधिका, रेणु, प्रीति वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

