- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर कल्याण समिति बिजनौर द्वारा किरन उत्सव मंडप में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में भी कवियों ने नारी सम्मान से आत्म विभोर कविताएं एवं रचनाओं से आनंदित किया।
कवि सम्मेलन में किरतपुर से अंजली गोयल, दामनी कालय, अर्चना चौहान एवं बिजनौर से अनिल चौधरी, मंजु गुप्ता, चारु, विदुषी भारद्वाज, भोपाल सिंह एवं समिति की ओर से जेपी सिंह, छवि कौशल, रचना खन्ना, अशोक निर्दोष एवं मंच की संचालक सुमन चौधरी द्वारा हास्य व्यंग से भरपूर नारी सम्मान से आत्म विभोर कविताएं एवं रचनाओं से आनंदित किया।
समिति संरक्षक डा. मीना बख्शी, अध्यक्ष राजुल त्यागी एवं महासचिव अनीता चौधरी द्वारा सभी कवि एवं कवित्रियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिए गए। इस अवसर पर डा. मंजूला, शिरण गुप्ता, पुष्पा ठाकुर, केसी त्यागी, राजीव अग्रवाल, डा. नीता सिंह, संतराम एवं प्रमुख पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन का समापन इस आशा और विश्वास के साथ समाप्त किया गया कि नारी का वास्तविक सम्मान उसके हर दुख सुख में साथ, उसकी इच्छा का सम्मान करना, उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना उसके हर कार्य में साथ देना एवं अपने अहम का त्याग करके केवल सत्य के आधार पर एक दूसरे का सम्मान करते रहकर सुखी जीवन विताना ही नारी सम्मान है।

