- रालोद की जिला पंचायत चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिला पंचायत चुनाव के लिए जनपद प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री चौधरी मनवीर सिंंह ने नगर स्थित राज मिलन बैकेंट हाल पर पधार कर रालोद के वरिष्ठ साथियों एवं पंचायत चुनाव के लिए चयन समिति के सदस्यगण के साथ जिला पंचायत के चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन एवं चुनाव में पार्टी की सफलता पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी हाईकमान द्वारा जारी निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
मनवीर चिकारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद किसान गरीब गांव की पार्टी है और जिला पंचायत के चुनाव गांव से चलता है। इसलिए सभी पूरे दमखम के साथ जिला पंचायत के चुनाव में भागीदारी करनी है। चिकारा ने घोषणा की रालोद जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ायेगी।
इस अवसर पर रूहेल खंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, हरपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, अशोक चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व चेयरमैन अली अदनान साहब, चंद्रपाल बाल्मीकि, बलवीर सिंह, सीओ एमपी सिंह, सुरेंद्र निंदना, बलजीत, कुलदीप चिकारा आदि मौजूद रहे।

