- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में लॉयनेस क्लब मेन, सिटी, समर्पण व रैनबो के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिकाओ ताप्ती चक्रवर्ती ने गीत, दीबा नकवी ने गजल, सिमरन मांगवानी, नीति शर्मा और हिना तंवर ने काव्यपाठ, पारुल उपाध्याय ने नाटिका और श्यामोली भट्टाचार्य ने प्रेरक प्रसंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल ने सुंदर रंगोली बनाई।
स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से दीपशिखा अग्रवाल व डा.प्रीति अग्रवाल ने लॉयनेस क्लब की अध्यक्षा रजनी सैन, पायल अग्रवाल, मंजू सिंह व चित्रा सिंह व डा.दीप्ति डिमरी को शिक्षा, मीनू गोयल को राजनीति, मिस राखी शर्मा को वकालत व समाज सेवा, डा.अनुभा विश्नोई को स्वास्थ्य व नीतू अग्रवाल को व्यापार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्ति गुप्ता व हरीश शर्मा ने किया। मैनेजमैंट से जुड़े डा.टीसी अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च स्कूल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया करेंगे।

