- सहसपुर में फ्रेंड्स क्लब की ओर से किया गया टूर्नामेंट आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: सहसपुर में फ्रेड्स क्लब के तत्वावधान में एम रहमान मैमोरियल आल इंडिया वॉलीवाल का आयोजन कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पंजाब की टीम ने मुजफ्फरनगर को हराया। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है।
शुक्रवार को सहसपुर के पब्लिक इंटर कालेज के मैदान में फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में एम रहमान मैमोरियल आल इंडिया वॉलीवाल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि सभासद मौ. हसीब ने फीता काट कर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के आयोजक सलीम मशकूर ने बताया कि आल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट में आठ टीमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, बिजनौर स्टेडियम, यूपी पुलिस टीम, पंजाब और मुजफ्फरनगर की टीमें भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आगे ले जाना है। वरिष्ठ अतिथि ईओ धर्म देव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान होता है। पहले मैच में पंजाब ने 3.0 से मुजफ्फरनगर को हराया। मैन आफ दा मैच पंजाब के रजत को मिला।
इस मौके पर जेई सुनील कुमार, प्रधान लिपिक सलमान अली, लिपिक रिजवान अहमद, युवा नेता अमजद अली, काजी इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

