Home Uttar Pradesh News Bijnor पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मना रासेयो शिविर

पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मना रासेयो शिविर

0
पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मना रासेयो शिविर
  • वक्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण में सुधार का किया आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: लोकमणि मैमोरियल पीजी कालेज कादराबाद खुर्द का राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों ने सात दिवसीय विशेष शिविर पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मनाया।

शुक्रवार को लोमणि मैमोरियल पीजी कालेज में रासेयो शिविर पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. हितेश कुमार ने बताया कि पृथ्वी को ग्लोवल बार्मिग जैसे संकट से बचाने के लिए पर्यावरण में सुधार की आवश्यकता है।

अधिकाधिक वृक्षारोपण हो साथ ही लोगों को पर्यावरण के बारे में जागृत किया जाए। इस अवसर पर स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण चेतना का संदेश का प्रयास किया गया। इस दौरान शीतल, रवीता, निशुल, तशकीन, अंजुम, वाजिद आदि ने विशेष योगदान दिया। प्रवक्ता दीपक चौहान, डा. असद अहमद, शाहीन जमाल, लतेश, निकेता आदि का सहयोग रहा।